सेमीफाइनल के करीब भारतीय टीम, वर्ल्ड कप के चौथे मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया
- By rakesh --
- 20 Oct 2023 --
- comments are disable
सेमीफाइनल के करीब भारतीय टीम, वर्ल्ड कप के चौथे मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने अपना लगातार चौथा मैच जीत लिया है. गुरुवार (19 अक्टूबर) को पुणे में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया. मैच में 257 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की और 41.3 ओवरों में ही 3 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया.
विराट कोहली ने 103 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. जबकि शुभमन गिल ने 53 और रोहित ने 48 रन बनाए. बांग्लादेश का कोई भी गेंदबाज भारतीय स्टार बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सका. ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट झटके, जबकि तेज गेंदबाज हसन महमूद ने 1 विकेट लिया.
मैच में बांग्लादेशी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 256 रन बनाए. लिटन दास ने सबसे ज्यादा 66 (7 चौके) और तंजीद हसन ने 51 (पांच चौके, तीन सिक्स) रन बनाए. वहीं, महमूदुल्लाह ने 46 और रहीम ने 38 रन बनाए. भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए. शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली.
- best cricket moments
- Cricket
- cricket analysis
- cricket explained
- cricket highlights
- cricket live
- cricket news
- cricket reaction
- cricket rules
- cricket rules explained
- cricket shorts
- cricket talk
- cricket videos
- crickets
- england cricket
- fox cricket
- how to play cricket
- icc cricket world cup 2023
- rajput's cricket shorts
- reaction to cricket
- rules of cricket
- sky cricket
- t20 cricket
- tanvir cricket shorts
- tanvir's cricket shorts
- test cricket