झारखंड सहित पांच राज्यों में ऐसे खात्मा किया जाएगा नक्सलियों का !
- By rakesh --
- 15 Sep 2023 --
- comments are disable
रांची। झारखंड सहित पूर्वी क्षेत्र के पांच राज्यों में अब नक्सलियों का खात्मा एक साथ करने की पहल तेज हो गई है। इस मुहिम को कारग बनाने को लेकर रांची में झआरखँड के संथा बंगाल, बिहार, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ पुलिस की बैठक हुई, जिसमें नक्सलियों के खात्मे को लेकर रणनीति तैयार की गई।
दरअसल झारखंड के पुलिस मुख्यालय में ईस्टर्न रीजन पुलिस कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें जहां नक्सलियों के खात्मे का खाका तैयार किया गया, वहीं आपराधिक गतिविधियों के साथ साथ ड्रग तस्करों पर भी नकेल कसने की रणनीति बनी। राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में ईस्टर्न रीजनल पुलिस कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में साइबर क्राइम नक्सली, सूचनाओं के आदान-प्रदान, इंटर स्टेट अपराधियों पर नियंत्रण, ड्रग्स के कर बाहर से जुड़े अपराधियों की धर पकड़ पर चर्चा की गई।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में झारखंड बिहार उड़ीसा छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारियों के साथ डीजीपी ने बैठक की। इस बैठक में साइबर क्राइम इंटर स्टेट सूचनाओं के आदान-प्रदान पर विस्तृत रूप से बातचीत हुई। झारखंड से सटे इन राज्यों को इसमें छत्तीसगढ़ बिहार बंगाल उड़ीसा पश्चिम बंगाल के इलाकों में नक्सली गतिविधियों को रोकने और नक्सलियों की गिरफ्तारी पर भी चर्चा की गई। आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में नवंबर महीने में विधानसभा के चुनाव हैं उसे मुद्दे पर भी सुरक्षा के पॉइंट ऑफ व्यू से बातचीत हुई है