छात्रा के साथ गलत हरकत पर प्रधानाध्यापक की पिटाई, केस दर्ज !
- By rakesh --
- 22 Jul 2023 --
- comments are disable
साहिबगंज।
शिक्षा के मंदिर को एक बार फिर से दागदार करने का मामला झारखंड से आया है। सूबे के साहिबगंज जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिसिपल पर अपनी ही स्कूल की एक छात्रा से छेड़खानी करने का खबर है। लेकिन जैसे ही परिजनों को इस तरह की कालू करतूत की जानकारी मिला। लोगों ने प्रिसिपल की जमकर धुनाई कर दी।
जानकारी के अनुसार लगाया। छेड़खानी के आरोप में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंचकठिया के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शमशाद अली की शनिवार को अभिभावकों ने जमकर पिटाई कर दी।
मामले की जानकारी मिलने पर बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार विद्यालय पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। विगत कई दिन से यह मामला चल रहा था। छात्राओं का कहना है कि प्रधानाध्यापक किसी न किसी बहाने उन्हें अपने कमरे में बुलाते थे और उसके साथ छेड़खानी करते थे। एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने अपने अभिभावकों से प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की थी। इसके बाद सभी अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक को सबक सिखाने का निर्णय लिया। जिसके बाद शनिवार की सुबह से छात्राओं के अभिभावक और महिलाएं स्कूल में जुटने लगे। इसके बाद प्रधानाध्यापक से इस संबंध में पूछताछ शुरू की। वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण और अभिभावक विद्यालय पहुंच गए। थाना प्रभारी ने घायल शिक्षक मोहम्मद शमशाद अली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मोहम्मद अहमद हुसैन भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं शिक्षक मोहम्मद शमशाद अली ने इस तरह की घटना से इनकार किया है।
एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि मामले में बरहेट थाना पुलिस जांच कर रही है। शिक्षक की पिटाई की गई है। पुलिस हर बिंदु की जांच कर रही है।