अपराधी कैसे कर रहे हैं अपराध में दोपहिए वाहनों को इस्तेमाल, होगी मॉनिटरिंग !
- By rakesh --
- 15 Sep 2023 --
- comments are disable
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में लगातार अपराधियों की बढ़ती सक्रियता पर नकेल कसने की तैयारी तेज हो गई है। रांची में नयए एसएसपी के रूप में चंदन कुमार ने अपना पदभार ग्रहण करने के साथ ही इसकी मॉनिटरिंग तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस के पास ठोस सूचना है कि अक्सर अपराधी दोपहिए वाहनों का इस्तेमाल अपराध की घटनाओं को अंजाम देने के लिए कर रहे हैं। ऐसे मे पुलिस का मानना है कि दोपहिए वाहनों की चेंकिंग सख्ती से की जाएगी। इसके लिए एक अभियान के रूप में पुलिस की कार्रवाई होने जा रही है।
पुलिस का मानना है कि शहर में अधिकांश आपराधिक घटनाएं को बाइक के माध्यम से अंजाम दी जाती है। घटना करने के बाद बाइक सवार आसानी से गली मोहल्ले से निकल जाते हैं। रांची पुलिस मान रही है कि बाइक हेलमेट और कागजात इन तीनों को सस्पेक्ट मानकर हर संदिग्ध की जांच की जाएगी। बता दे की बीते 3 महीना में राजधानी रांची और आसपास करीब दो दर्जन अधिक अपराधी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जिसमें लूट हत्या स्नैचिंग के अधिकांश मामले हैं। और इन सभी घटनाओं को अंजाम बाइक सवार ने दिया है। इसी बिना पर शहर के हर चौक चौराहों पर पुलिस बाइक सवारों की जांच करेगी। साथ ही सड़कों पर सादे लिबास में भी तैनात रहेगी।