मुख्यमंत्री ने शहीद के शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया
- By rakesh --
- 13 Apr 2025 --
- comments are disable
◆ माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान आईईडी विस्फोट में शहीद जवान सुनील धान जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
=================
◆ मुख्यमंत्री ने शहीद के शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया, कहा – परिजनों के साथ सरकार सदैव खड़ी रहेगी
=================
● जवानों की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी
● सुरक्षा बलों की लगाकर कार्रवाई से उग्रवाद का सफाया अंतिम चरण में
हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड
माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में शहीद जवान सुनील धान जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।माननीय राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री ने शहीद के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उनका ढाढ़स बंधाया। गृह विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक श्री अनुराग गुप्ता समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी एवं उनकी शहादत को नमन किया।
शहीद के परिजनों के साथ सरकार हमेशा खड़ी रहेगी
मुख्यमंत्री ने गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि एक जवान का शहीद होना काफी दुःखद है।ऐसी कोई भी घटना ,किसी भी परिवार के लिए काफी पीड़ादायक होती है। उन्होंने शहीद के शोकाकुल परिजनों का हिम्मत बढ़ाते हुए कहा , कि दुःख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। सरकार सहयोग के लिए सदैव आपके लिए खड़ी रहेगी।
नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन दिन-ब-दिन हो रहा मजबूत
मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर के लिए उग्रवाद एक बड़ी समस्या थी। लेकिन, सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से उग्रवाद का सफाया अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उग्रवादियों के खिलाफ ऑपरेशन में हमारे कई जवान भी शहीद हुए हैं, लेकिन उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी । आज जो थोड़े बहुत उग्रवादी रह गए हैं, वे हताशा में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, उनकी ये मंशा भी नाकाम साबित हो रही है। नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों का ऑपरेशन लगातार मजबूत और सफल हो रहा है। उग्रवादी घटनाएं अब अंतिम सांसें गिन रही है।
खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड स्थित कांटी पोड़हा टोली के रहने वाले थे शहीद सुनील धान
विदित है कि शहीद सुनील धान जी का पैतृक घर खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड स्थित कांटी पोड़हा टोली में है। उनके परिवार में मां श्रीमती फगुनी उराइंन, पत्नी श्रीमती गंदरी धान और पुत्र प्रियांश धान (6 वर्ष) तथा अनिकेत धान (4 वर्ष) हैं।
घायल जवान से अस्पताल में की मुलाकात, इलाज की ली जानकारी
माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने राज अस्पताल, रांची में भर्ती कोबरा -203 बटालियन के जवान श्री विष्णु सैनी से भी मुलाकात की और इलाज से संबंधित सारी जानकारी ,चिकित्सकों से प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएगी। ज्ञात हो कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला में सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों के आईईडी विस्फोट में वे घायल हो गए थे।
- army shahid jawan
- indian army shahid jawan
- itbp jawan shaheed
- jawan shaheed
- rushikesh jondhale shahid jawan
- sagar sarode shahid jawan
- shaheed jawan
- shaheed siddharth yadav
- shahid javan
- shahid jawan
- shahid jawan indian army
- shahid jawan indian army family
- shahid jawan indian army kirtan
- shahid jawan indian army song
- shahid jawan sagar marotrao sarode
- shahid jawan sagar sarode
- uri shahid jawan
- uri shahid jawan ashok kumarshih