133 वाहनों की जांच, 19 वाहनों से वसूला गया 217000 रुपये का जुर्माना
- By rakesh --
- 09 Nov 2023 --
- comments are disable
राँची के ओरमांझी क्षेत्र में वाहन जांच अभियान
जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची प्रवीण कुमार प्रकाश ने चलाया जांच अभियान
त्योहार को देखते हुए यात्री बसों की विशेष जांच
टैक्स डिफॉल्टर और ओवरलोडेड, बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र, परमिट, लाइसेंस और वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जांच
133 वाहनों की जांच, 19 वाहनों से वसूला गया 217000 रुपये का जुर्माना
वैद्य दस्तावेजों के साथ वाहन का परिचालन करें-डीटीओ
========================
जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची प्रवीण प्रकाश द्वारा आज दिनांक 09 नवंबर 2023 को ओरमांझी क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, सवारी गाड़ी में क्षमता से अधिक यात्री बैठाने एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जाँच जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा की गई।
त्योहारों को देखते हुए बसों की विशेष जांच
जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रवीण प्रकाश द्वारा त्योहारों को देखते हुए बसों की विशेष जांच की गई। त्योहार को लेकर बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुँच सके, इसे लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी ने क्षमता अनुसार सवारियों को वाहन में बैठने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी वाहन स्वामी/चालक वैद्य दस्तावेज के साथ वाहन का परिचालन करें।
133 वाहनों की जांच, 19 वाहनों से वसूला गया 2 लाख 17 हज़ार रुपये का जुर्माना
वाहन जांच के दौरान कुल 133 वाहनों की जाँच की गई। कार्यालय कर्मियों द्वारा बारी-बारी से सभी वाहनों के दस्तावेजों की जाँच की गई, जिसमें 19 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। कुल 19 वाहनों (मालवाहक वाहनों, हाइवा, सवारी वाहन) से 2 लाख 17 हज़ार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
वाहन संबंधी कागजात दुरुस्त रखें- डीटीओ
जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन स्वामियों/चालकों से अनुरोध किया है कि वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं एवं वाहन संबंधित सभी कागजात अद्यतन रखें। साथ ही वाहनों में लदान क्षमता के अनुसार ही परिचालन करें। सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है।
- explore jharkhand
- jharkhand
- jharkhand breaking news
- jharkhand coal mine
- jharkhand gk
- jharkhand gk for cgl
- jharkhand gk for jssc
- jharkhand gk in hind
- jharkhand gk in hindi
- jharkhand gk jpsc
- jharkhand gk special
- jharkhand ka news
- Jharkhand News
- jharkhand news today
- Jharkhand Samachar
- jharkhand tourism
- jpsc for jharkhand gk
- news jharkhand
- places to visit in jharkhand
- postcards from jharkhand
- today jharkhand news
- why jharkhand is poor