सदर अस्पताल से चोरी हुए बच्चे को लोअर बाजार पुलिस ने किया बरामद

राँची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल से एक नवजात शिशु की चोरी की घटना हुई थी जिसके बाद लोअर बाजार थाने मे इसकी शिकायत की गई थी तत्पश्चात पुलिस कार्यवाई कर जाँच मे जुट गई थी । बच्चे की मौसी को लेकर लगातार हर जगह ढूंढ रही थी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के अंदर ही बच्ची को बेरो से बरामद कर लिया है ।और लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार की उपस्थिति में उसकी मां को बच्चा सौंप दिया गया। राँची पुलिस बधाई की पात्र है जो इतने कम समय मे बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।