नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से हुई मौत !

नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से हुई मौत !
हजारीबाग के माउंट एगमाउंट स्कूल के थे छात्र

हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क के समीप लोटवा डैम में स्कूल से बंक मार कर नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। कुल 7 बच्चे कक्षा 12वीं के हजारीबाग के माउंट एगमाउंट स्कूल में पढ़ते थे। अबतक 6 में से 5 मृत बच्चों के शव को निकाला गया है। वहीं एक के शव को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ ही रांची में एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है।

जानकारी के मुताबिक 7 में से एक बच्चा किसी तरह बाहर निकलने में सफल हुआ और आसपास के लोगों को सूचित किया। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर को बुलाया गया। मृतक बच्चों के परिजनों को खबर कर दी गई है। नवरात्रि के पावन अवसर पर बच्चों के घरों में मातम पसरा हुआ है।

स्थानीय विधायक अमित यादव भी मौके पर पहुंच कर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यह काफी दुखद घटना है। घटनास्थल पर पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई जारी है ।