ट्रिपल हत्याकांड का खुलासा, नौ आरोपी गए जेल, तीन की तालाश जारी

रांची

 

राजधानी रांची के ओरमांझी थानां क्षेत्र में हुए ट्रिपल हत्याकांड का राँची पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ही खुलासा करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड की वजह बना घरेलू विवाद, सुअर के द्वारा फसल का नष्ट करना और मामूली मारपीट।

पुलिसिया तहकीकात में जो बातें सामने आई है वो बेहद चौंकाने वाली है। एक मामूली से विवाद ने विद्रोह की वह शक्ल ले ली जिसकी वजह से तीन लोगों को बड़ी बेरहमी से साथ मौत के घाट उतार दिया गया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि दरअसल पूरी घटना की वजह मृतक परिवार के पालतू सूअर के द्वारा आरोपी परिवार के खेत की फसल बर्बाद करने से जुड़ा है। हालांकि पुलिस ने चंद घण्टो के अंदर घटना का उद्भेदन कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया जबकि अन्य तीन अभी भी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

पुलिस की गिरफ्त में आये इन 9 आरोपी

1.सहज नाथ बेदिया

2.राजो देवी

3.संजीत बेदिया

4.रंजीत बेदिया

5.हेमन्त बेदिया

6.महेंद्र बेदिया

7.पंचित बेदिया

8.सुकरा मुंडा

9.कामेश्वर मुंडा

 

पुलिसिया तहकीकात में जो बातें सामने आई है वो बेहद चौंकाने वाली है। एक मामूली से विवाद ने विद्रोह की वह शक्ल ले ली जिसकी वजह से तीन लोगों को बड़ी बेरहमी से साथ मौत के घाट उतार दिया गया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि दरअसल पूरी घटना की वजह मृतक परिवार के पालतू सूअर के द्वारा आरोपी परिवार के खेत की फसल बर्बाद करने से जुड़ा। जब बीते दिनों इसकी शिकायत लेकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचा तो उनके साथ मारपीट की गई इसके बाद जब दोबारा फसल बर्बाद हुई तो आरोपी परिवार के सिर पर मानो खून सवार हो गया। और मारपीट के इरादे के साथ जब मृतक के घर पहुंच गया तो तू तू मैं मैं ,मारपीट में तब्दील हो गयी ।जिसके बाद आवेश में आकर सभी सदस्यों ने तेज़ धारदार हथियार से तीनो पर हमला बोल दिया। मृतक का भतीजा भी दुर्घटना का चश्मदीद था लेकिन वह खुद की जान बचाते हुए जंगल की तरफ भाग गया और पुलिस को जानकारी दी इसकी शिकायत पर पुलिस ने नामजद प्राथमिक की दर्ज की और फिर चंद घण्टो के अंदर घटना का उद्भेदन कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया जबकि अन्य तीन अभी भी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।