जमियतुल इराकिन की लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर की शुरुवात
- By rakesh --
- 16 Jul 2023 --
- comments are disable
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अब युवाओं के करियर को लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में रांची के कर्बला चौक के पास जमियतुल इराकिन की लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर की शुरुवात की गई। इसका उद्घाटन झारखँड विधानसभा के स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में इस तरह की लाइब्रेरी खोले जाने से विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा। उन्होने कहा कि रांची में बदलते शिक्षा पद्धति के अनुसार घर में पढ़ने के लिए जगह और वातावरण का अभाव है,। वैसे मेधावी छात्र लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर में अब पढ़ सकेंगे । वर्तमान में शिक्षा की नई प्रणाली में आर्थिक रूप से मजबूत करने को लेकर कदम उठाना जरुरी है।
उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि इस लाइब्रेरी खुलने से कर्बला चौक के आस-पास के विद्यार्थी को पढ़ने में होगी सहूलियत होगी। जल्द ही 24 घंटे लाइब्रेरी में पढ़ाई करने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही कंप्यूटर के पढ़ाई की व्यवस्था भी किया जायेगा ।