रांची। पुलिस अधिकारी रूपा तिर्की मौत मामले में कई दिग्गजों पर एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
- By rakesh --
- 01 Dec 2021 --
- comments are disable
रूपा तिर्की संदिग्ध मौत मामले पर डीएसपी प्रमोद मिश्रा, पंकज मिश्रा, एससी-एसटी थाना प्रभारी और रांची सिटी एसपी पर f.i.r. दर्ज करने के निर्देश
रूपा तिर्की संदिग्ध मौत मामले में रांची जिला कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया… इसमें साहिबगंज डीएसपी प्रमोद मिश्रा, सीएम के बरहेट प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, एससी-एसटी थाना प्रभारी और रांची के सिटी एसपी पर f.i.r. दर्ज करने का निर्देश दिया गया है… इस मामले को लेकर रूपा तिर्की की मां पद्मावती उराइन की ओर से एससी एसटी के तहत मामला दर्ज कराया गया था…. जिस पर आज रांची एससी एसटी कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है… फैसले में सभी चारों आरोपियों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं…. अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि ऑडियो वायरल होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा और तेजी से जब जांच हुई तब जातर कुछ मामले संदिग्ध दिखाई पड़े। इसके बाद एससी कोर्ट ने तमाम लोगों पर एफआईआर का निर्देश दिया है।