देवघर। हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन से डीजल चोरी करनेवाले धराए
- By rakesh --
- 31 May 2021 --
- comments are disable
देवघर। हल्दिया से बरौनी के लिए डीजल की सप्लाई की जानेवाली पाईप काटकर डीजल चोरी करने वाले बड़े गिरोप को देवघर पुलिस ने धर दबोचा है। इन चोरों को पकड़े जाने के बाद से पुलिस को उम्मीद है कि एक बड़ा गिरोह जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं।
वसे तो पाईपलाइन से हल्दिया से बरौनी तक डीजल की सप्लाई पाइपलाइन से किया जाता है। लेकिन अब चोरों ने भी इसे भी नहीं बक्सा है। चोरो ने पाइपलाइन काटकर तेज चुराने में सफल होते रहे हैं। पिछले 23 और24 मई को भी चोरो ने हल्दिया बरौनी पाइपलाइन को काटकर तेल चोरी कर ली थी। इसके बाद पुलिस को इन शातिर चोरों की तालाश थी। अब पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है । देवघर के एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि तेल चोरी मामले में पहले भी गिरफ्तारियां हो चुकी है और इसी कांड में संलिप्त दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि इनके पास से चोरी में प्रयुक्त किए गए सामान भी बरामद किए गए हैं।
बहरहाल हल्दिया से बरौनी के लिए सप्लाई किए जानेवाले डीजल के पाइप लाइन काटकर चोरी करना किसी बड़ी घटना का कारण भी बन सकता है। ऐसे में जब पुलिस ने चोरों को धर दबोचा है, तो बड़ी राहत मिली है । गौरतलब है कि बरौनी में तेलशोधक कारखाना है, जहां हल्दिया से पाइप के माध्यम से तेल पहुंचाया जाता है। अगर इस पाइपलाइन में छेड़-छाड़ की गई तो बड़ी घटना घट सकती है।
ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार ।