ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने भारत के साथ एफटीए फायदे पर दिया जोर !
- By rakesh --
- 24 Jul 2025 --
- comments are disable
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारत के साथ होने वाले एफटीए से दोनों देशों को होने वाले फायदे की बात पर जोर दिया। उन्होंने इसे बड़ी जीत बताते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाला फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) एक ऐतिहासिक समझौता है, जो ब्रिटेन के लिए रोजगार और विकास के लिहाज से एक बड़ी जीत है।
स्टार्मर ने कहा कि भारत के साथ होने वाले इस समझौते से कपड़े, जूते और खाने-पीने की चीजों की कीमतें कम होंगी, जिससे आम ब्रिटिश परिवारों को राहत मिलेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के ब्रिटेन दौरे के दौरान दोनों नेता गुरुवार को चीकर्स स्थित ब्रिटिश प्रधानमंत्री के निवास पर मुलाकात करेंगे। इस बैठक से पहले स्टार्मर ने यह भी घोषणा की कि करीब 6 अरब पाउंड के नए निवेश और निर्यात सौदे तय हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि इसमें भारतीय कंपनियों का ब्रिटेन में विस्तार और ब्रिटिश कंपनियों का भारत में व्यापार के नए मौके पाना शामिल है। कीर स्टार्मर ने कहा कि यह समझौता ब्रिटेन के हर कोने में नई नौकरियां और व्यापार के मौके लाएगा।
- britain kohinoor
- crowd cheering modi modi
- modi
- modi cairo
- modi in ahmedabad
- modi in brics summit 2025
- modi in cyprus
- modi in kochi
- modi joe biden
- modi neech
- modi news
- modi plane take off
- modi sher
- modi speech
- modi state visit egypt
- modi today
- modi with egypt prime minister
- pm modi abroad visit
- pm modi air india one
- pm modi arrives in brazil
- pm modi arrives in thailand
- pm modi france visit
- pm modi speech
- pm modi thailand
- pm modi thailand live
- pm modi visit to france