जो लोगों को मूर्ख बना सकता है, वही सबसे अच्छा नेता : नीतिन गड़करी

जो लोगों को मूर्ख बना सकता है, वही सबसे अच्छा नेता’, नागपुर में बोले नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जो लोगों को सबसे अच्छा मूर्ख बना सकता है, वो ही सबसे अच्छा नेता हो सकता है.

नितिन गडकरी ने नागपुर में अखिल भारतीय महानुभाव परिषद में ये बात कही.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “बातें करना आसान है. मैं कोई अधिकारी नहीं हूं. लेकिन मुझे इसका एहसास है. क्योंकि जिस क्षेत्र में मैं काम करता हूं, वहां पूरे मन से सच बोलना मना है. जो लोगों को सबसे अच्छा मूर्ख बना सकता है, वो ही सबसे अच्छा नेता हो सकता है.” उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में लिखा है कि अंत में सत्य की ही जीत होगी.

नितिन गडकरी ने कहा, “किसी भी चीज को हासिल करने का एक शॉर्टकट होता है. शॉर्टकट के जरिए इंसान तेजी से पहुंचता है. अगर आप नियम तोड़कर सड़क पार करना चाहें, तो हो सकता है कि लाल बत्ती हो या आप उसे पार कर जाएं. लेकिन एक दार्शनिक ने कहा कि शॉर्टकट कट यू शॉर्ट. इसीलिए हमने ईमानदारी, विश्वसनीयता, समर्पण, सच्चाई जैसे मूल्य दिए हैं। उन्होंने कहा कि समाज में इन सबका महत्व है.”