Rajyasabha चुनाव : नाथवानी के साथ बीजेपी दफ्तर में जमा हुआ एनडीए
- By rakesh --
- 15 Jun 2026 --
- comments are disable
Rajyasabha chunao – एनडीए पूरी तरह एकजुट, परिमल नाथवानी की जीत निश्चित ही नहीं बल्कि पूरी तरह सुनिश्चित : भाजपा
भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
कांग्रेस अपनी निश्चित हार को लेकर अभी से ही छटपटाहट और हताशा में
भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की
Rajyasabha चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक के बाद मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी। एनडीए घटक दल के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और अपने प्रत्याशी परिमल नाथवानी के साथ मजबूती से खड़े हैं। Nda समर्थित परिमल नाथवानी की जीत निश्चित ही नहीं बल्कि पूरी तरह सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि कई विधायक नए भी हैं इसलिए कैसे मतदान करना है, कितने बजे जाना है, इस पर भी चर्चा हुई।
श्री जयसवाल ने कहा कि भाजपा के जो विधायक आज की बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्होंने पार्टी को पूर्व में ही इसकी सूचना दे दी थी। वे सभी विधायक किसी अति आवश्यक कार्य से ही अनुपस्थित हैं। इसमें विपक्ष को ज्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है। जिनके घर शीशे के होते हैं, चिंता उन्हें ही ज्यादा होती है, यही हाल विपक्ष का है। कांग्रेस अपनी निश्चित हार को लेकर अभी से ही छटपटाहट और हताशा में है।
Rajyasabha चुनाव में विधायक की जाग सकती है अतरात्मा
एक सवाल जवाब में मुख्य सचेतक ने कहा कि परिमल नाथवानी निर्दलीय प्रत्याशी हैं, सभी 81 विधायक उनके लिए वोटर हैं। सभी दल से वे संपर्क कर रहे हैं। उनके काम पर सभी को भरोसा है। पहले भी दो बार सांसद रह चुके हैं। 18 तारीख को सभी विधायक अपने स्वविवेक से एवं अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेंगे और परिमल नाथवानी तीसरी बार विजय हासिल करेंगे।
बैठक में आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, भाजपा विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, नागेंद्र महतो, शशि भूषण मेहता, मनोज यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा, अमित यादव, देवेंद्र कुंवर,, रोशन लाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद, मंजू कुमारी एवं कुमार उज्जवल, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान, आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो उपस्थित थे।
- gaurav ballav in jharkhand rajya sabha election
- jharkhand
- jharkhand election analysis
- jharkhand election news
- jharkhand election update
- jharkhand rajya sabha
- jharkhand rajya sabha election
- jharkhand rajya sabha election 2024
- jharkhand rajya sabha election 2026
- jharkhand rajya sabha election news
- jharkhand rajya sabha election seats
- jharkhand rajya sabha seats election
- Rajya Sabha Election
- rajya sabha election jharkhand
- rajya sabha election jharkhand 2026
- rajya sabha elections jharkhand
- rajyasabha