प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी में, 3884 करोड़ की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी में, 3884 करोड़ की देंगे सौगात; जनसभा को करेंगे संबोधित।

उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाओं में बृहस्पतिवार को 49 लोगों की मौत हो गई। यूपी में 23, बिहार में 25 की जान गई, जबकि हरियाणा के रेवाड़ी में एक व्यक्ति की मौत हुई है। झारखंड में वज्रपात से चार लोग घायल हो गए। इस बीच, केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश और गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में 12 अप्रैल तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहां हडसन नदी में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में स्पेन के एक पर्यटक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है।

वक्फ कानून पर मुसलमानों के मन की भ्रांतियों को दूर करने और विपक्ष पर पलटवार करने के लिए भाजपा ने जवाबी मुहिम चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत भाजपा 20 अप्रैल से 25 मई तक देशव्यापी वक्फ सुधार जनजागरण अभियान चलाएगी।

रेपो दर में दूसरी बार 0.25 फीसदी कटौती के बाद अब खुदरा महंगाई से भी आम लोगों को राहत मिल सकती है। खाद्य उत्पादों के दाम घटने से मार्च में खुदरा महंगाई 3.47 फीसदी रह सकती है। यह पांच वर्षों में सबसे कम होगी, जो फरवरी में 3.61 फीसदी रही थी। इससे जून में भी ब्याज दर घटने की संभावना और ज्यादा बढ़ जाएगी। खुदरा महंगाई के आंकड़े शुक्रवार को जारी हो सकते हैं।