राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक !
- By rakesh --
- 22 Oct 2025 --
- comments are disable
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक! लैंडिंग के वक्त हेलीपैड पर धंसे हेलीकॉप्टर के पहिए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. राष्ट्रपति को सबरीमाला यात्रा पर ले जा रहा हेलीकॉप्टर बुधवार (22 अक्टूबर) को केरल के एक लैंडिंग पैड पर फंस गया. हेलीकॉप्टर के पहिए हेलीपैड पर धंस गए.
सूत्रों के मुताबिक हेलीपैड को बनाने का काम आखिरी समय पर शुरू किया गया, जिससे कॉन्क्रीट और सीमेंट का मिक्चर पूरी तरह सूख नहीं पाया.राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान सबरीमाला में हेलीपैड का निर्माण अंतिम समय में किया गया. बताया गया कि हेलीपैड पर कॉन्क्रीट का काम बुधवार सुबह पूरा हुआ. सूत्रों के मुताबिक, हेलीपैड बनाने का निर्णय मंगलवार (21 अक्टूबर) शाम को ही लिया गया था और पायलटों के निर्देश पर रात में ही कॉन्क्रीट डालने का काम शुरू हो गया. सुबह तक काम पूरा किया गया, ताकि राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर वहां उतर सके. हालांकि, राज्य खुफिया विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि हेलीपैड का कॉन्क्रीट पूरी तरह सूखा नहीं है, इसलिए वहां हेलीकॉप्टर न उतारा जाए. यह चेतावनी नजरअंदाज कर दी गई.
अब तक मिली जानकारी के अनुसर केरल के प्रमादोम स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद हेलीपैड टारमैक का एक हिस्सा धंस गया. मौके पर तैनात पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने शारीरिक रूप से हेलीकॉप्टर को धंसी हुई जगह से धकेल कर बाहर निकाला. यह घटना सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच सामने आई है.
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबरीमाला मंदिर के दर्शन के लिए केरल पहुंचीं हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर का वजन सहन न कर पाने की वजह से प्रमादोम स्टेडियम में बना हेलीपैड टारमैक का एक हिस्सा नीचे धंस गया. घटना के वक्त राष्ट्रपति मुर्मू हेलिकॉप्टर के अंदर नहीं थीं.
- draupadi murmu security
- draupadi murmu security breach
- draupadi murmu security lapse
- dropadi murmu
- dropadi murmu ji
- dropadi murmu security
- droupadi murmu security
- droupadi murmu security breach
- droupadi murmu security lapse
- droupadi murmu security lapse news
- jagdeep dhankhar security lapse
- pm modi security lapse
- president draupadi murmu security lapse
- president murmu security lapse news
- president security lapse
- rajasthan security lapse
- security lapse of president draupadi murmu