रांची। हेमंत सरकार अब 18 से 45 वर्ष के लोगों को देगी फ्री टीका
- By rakesh --
- 23 Apr 2021 --
- comments are disable
हेमंत सरकार का बड़ा एलान
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एलान किया है कि राज्य के 18 वर्ष से 45 वर्ष के लोगों को मुफ्त में कोरोना का टीका दिया जाएगा। हेमंत सोरेन ने ट्विट कर इस बात की घोषणा की है। वर्तमान में केंद्र सरकार की तरफ से 45 वर्ष से उपर के सभी लोगों को मुफ्त में टीका देने की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने राज्य के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस टीकाकरण अभियान की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए ब्लू-प्रिट तैयार किया जाए, जिससे बिना की आपाधापी के इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। एक मई से इस टीकाकरण अभियान को शुरू कर दिया जा सकता है।
200 करोड़ खर्च करेगी हेमंत सरकार
मुख्यमंत्री के इस घोषणा के बाद से आम लोगों की उम्मीदे बढ़ गई है कि शायद अब इस महामारी से जल्द निजात मिल जाएगा। जानकारी के अनुसार राज्य में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के एक करोड़ 57 लाख लोग हैं। इस अभियान के लिए राज्य सरकार ने 200 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनायी है। इसके पहले केंद्र सरकार की तरफ से 45 वर्ष से उपर के लोगों के लिए फ्री टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार ने राशि खर्च करने की घोषणा की है।
22 अप्रैल के आकड़े
- रांची से मिले 1467 पोजिटिव मामले
- पूरे झारखण्ड में 7595 नए पॉजिटिव मामले
- राज्य में आज 106 संक्रमितों की मृत्यु
- इसके साथ ही झारखण्ड में कुल 184951 पॉजिटिव मामले
- 40942 सक्रिय मामले
- 142294 ठीक
- 1715 मौतें।
‘सबरंग समाचार राज्य में सकरात्मक और सच्ची खबरों को जनता तक पहुचाने के लिए अग्रसर है | हम सभी धर्म और जाति का सम्मान करते है| हम हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी जांच करते है और फिर प्रकाशित करते है ताकि जनता तक सही खबरें ही पहुचे|’