ईडी के समन के खिलाफ हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री की याचिका खारिज, राजनीति तेज !

ईडी के समन के खिलाफ हाईकोर्ट ने किया मुख्यमंत्री की याचिका खारिज, राजनीति तेज !
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ed के द्वारा भेजे गए समन के खिलाफ याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति की अध्यक्षता वाले खंडपीठ में सुनवाई हुई. जिसमें प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा अपना पक्ष खंडपीठ में रखा गया सभी पक्षों को सुनने के उपरांत खंडपीठ ने याचिका को खारिज कर दिया है क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा जो समन जारी किया गया था उसकी समय सीमा समाप्त हो गई थी यह कहते हुए याचिका को खारिज कर दिया गया।

हाइकोर्ट ने जैसे ही हेमंत सोरेन की याचिका खारिज की, वैसे ही राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने हेमंत सोरेन पर एक बार फिर से हमला बोला है।बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि मुख्यमंत्री को ईडी के सामने जाकर अपनी बात रखनी चाहिए।