रांची। सीएम के कफन योजना पर विपक्ष का हमला, राजनीति तेज
- By rakesh --
- 25 May 2021 --
- comments are disable
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखँड में कोरोना से मरनेवाले लोगों को मुफ्त में कफन देने की योजना शुरू करने की घोषणा की है। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस फैसले के बाद से राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सरकार के इस फैसले पर कड़ी टिप्पणी की है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में कोरोना से निपटने के लिए लगातार कई फैसले ले रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे फैसले भी सरकार की तरफ से लिए जा रहे हैं, जिससे राज्य की राजनीति गर्म हो जा रही है। ऐसा ही एक फैसला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया कि राज्य में मरनेवालों को सरकार मुफ्त में कफन मुहैया कराएगी। अब यह बयान जैसे ही सामने आया मानो राज्य मे राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई।
जैसे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह बयान आया, वैसे ही विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सरकार पर हमला बोलना शुरु कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखँड की सबसे असफल सरकार है। मुख्यमंत्री के बोल अजब-गजब दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को कोरोना मुक्त करने में लगी है, वहीं झारखंड की सरकार मौत का इंतजाम कर रही है।
झारखंड की हेमंत सरकार की तरफ से इस तरह का बयान आते ही, जहां राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है, वहीं इस बात पर चर्चा हो रही है कि मुख्यमंत्री को इस तरह का सलाह देनेवाले कौन कौन सलाहकार है, जो जाने-अनजाने में मुख्यमंत्री को इस तरह की सलाह देने हैं, जिससे राज्य में सरकार की फजीहत हो जाती है।
ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार रांची