रांची। दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बड़े पुत्र सह जेएमएम नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में श्रद्धाजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोरोना के कारण प्रोटॉकॉल के अनुसार सीएम आवास में छोटे भाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनका पूरा परिवार स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजलि दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन में उन्होंने अहम और सशक्त भूमिका निभाई थी । उनके असामयिक निधन से  झारखंड में जो शून्यता  आई, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है, लेकिन उनके किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे । ।

इधर पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य में भी दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका विजन काफी बेहतर था। वे संगठन के लिए बेहतर कार्य कर रहे थे, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूती मिली थी। वे राज्य हित में बेहतर कदम उठा रहे थे। आज वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार प्रेरणास्रोत हैं।