गिरिडीहः रेलवे ने दी गिरिडीह को खुशखबरी,जानिए क्या है मामला
- By admin --
- 10 Jun 2020 --
- comments are disable
राज्य में अनलॉक होने के बाद आम जनजीवन को पुनः पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकार लगातार कोशिश कर रही है। इसी बीच गिरिडीह के लिए एक खुशखबरी सामने आया है। झरियागादी को शहर से जोड़ने के लिए प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।
इस बात की सूचना सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कार्यालय में दी। सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहाकि रेलवे लाईन पार करने में लोगों को काफी परेशानी के सामना करना पड़ता था और साथ ही कई बार लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते थे।
इस समस्या के समाधान के लिए बीते दिनों रेलवे डीआरएम से बात हुई थी, 25 वर्षो से लंबित योजना को रेलवे ने स्वीकृति दी है। ओवरब्रिज के साथ-साथ एलएचएस बनाने का मंजूरी मिल चूका है। ओवरब्रिज बनाने में 45 करोड़ रुपये की लगात आ रही है।
वहीं एलएचएस बनाने में 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका वहन राज्य सरकार को करना है। इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से वार्ता किया जाएगा।