रांची। झारखंड में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

रांची।  झारखंड में आरोप-प्रत्यारोप का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जमशेदपुर के विधायक सरयू राय पर लगाए गए आरोप का है। जमशेदपुर के भाजपा नेताओं ने राजभवन जाकर  सरयू राय पर शिकायत दर्ज कराई है और कई मामलों की जांच की मांग की है। ऐसे में अब राज्य की राजनीति भी गर्म हो गई है।

जमशेदपुर में भाजपा के नेताओं ने राजभवन में जाकर स्थानीय विधायक सरयू राय के खिलाफ जांच की मांग की है। ताओं ने कहा है कि अपने मंत्रीकाल के दौरान कई अनियमितता हुई, जिसकी जांच होनी चाहिए।वीओ- इधर जैसा ही सरयू राय पर आरोप लगा राज्य में सरकार चला रही पार्टी जेएमएम के नेताओं ने सरयू राय का बचाव किया है। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि अब बीजेपी डरकर इस तरह की कदम उठा रही है। हालांकि सरयू राय ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए, साफ किया है कि अगर किसी तरह का आरोप है तो इसकी जांच सक्षम एजेंसी या सरकार या बीजेपी के नेताओं के द्वारा कराई जा सकती है। झारखँड में राजनीतिक लड़ाई कोई नई बात नहीं है , लेकिन आरोप प्रत्यारोप के इस दौर में कई ऐसी घटनाएं हो रही है, जिसे शायद राजनीति के लिए शुभ नहीं माना जा सकता है। लेकिन सच ये भी है कि अगर मामला कही है तो इसकी जांच कराई जाए, इसमें हर्ज भी क्या है।

ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार