आजसू पार्टी के महाधिवेशन की तैयारी तेज, जिलाध्यक्षों के साथ पदाधिकारी घोषित
- By rakesh --
- 18 Jan 2022 --
- comments are disable
आजसू पार्टी ने की सभी 24 जिलों के जिलाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रधान सचिव की घोषणा
• नवगठित टीम में नए चेहरों के साथ-साथ अनुभव का भी रखा गया ख्याल
• 2022 में आजसू पार्टी का महाधिवेशन
• ओडिशा पंचायत चुनाव एवं पश्चिम बंगाल नगर परिषद चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी
राँची। आजसू पार्टी ने मंगलवार को केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रधान सचिव की घोषणा की। जिन जिलों में संगठन विस्तार का कार्य पूर्ण रुप से नहीं किया गया, वहां कार्यवाहक प्रभारी की घोषणा की गयी। नवगठित टीम में नए चेहरों के साथ-साथ अनुभव का भी बखूबी ख्याल रखा गया है। आजसू पार्टी ने 2022 को संघर्ष वर्ष घोषित किया है तथा इस वर्ष पार्टी का केंद्रीय महाधिवेशन भी होना है।
ज्ञात हो कि आजसू पार्टी ने वर्ष 2021 को निर्माण वर्ष घोषित किया था। निर्माण वर्ष में राज्य के सभी 260 प्रखण्डों में प्रखण्ड सम्मेलन का आयोजन, सभी 4402 पंचायतों में पंचायत सम्मेलन का आयोजन तथा दो चरणों मे जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
• 10 लाख साधारण सदस्य बनाने हेतु आजसू पार्टी ने बनायी व्यापक कार्ययोजना
आजसू पार्टी ने निर्माण वर्ष में 1 लाख पदेन पदाधिकारी एवं 10 लाख साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। कोरोना महामारी से उपजे संकट के कारण सदस्यता अभियान में शिथिलता आयी। ओमिक्रोन वायरस से उपजे मौजूदा हालात को देखते हुए फरवरी-मार्च माह में 10 लाख साधारण बनाने के लक्ष्य को पूर्ण करने की तैयारी है। आजसू पार्टी ने इसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनायी है।
झारखण्ड के साथ-साथ आजसू पार्टी बंगाल एवं ओडिशा में भी संगठन का विस्तार करने में जुटी हुई है। बंगाल में होने वाले नगर परिषद चुनाव एवं ओडिशा में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और इसे लेकर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा चुकी।
जिलाध्यक्षों के नाम की सूची-
राँची-संजय महतो, गुमला- दिलीप साहू(कार्यवाहक प्राभारी), लोहरदगा-ओम भारती, खूंटी-मसीहचरण पूर्ती(कार्यवाहक प्रभारी), सिमडेगा- धुपेन्द्र पांडेय(कार्यवाहक प्रभारी), रामगढ़-दिलीप दांगी, हजारीबाग- विकास राणा, बोकारो- सचिन महतो, धनबाद- सदानंद महतो (मंटू महतो), कोडरमा- राजकुमार मेहता, चतरा- चंद्रदेव साहू, गिरिडीह- गुड्डू यादव, पूर्वी सिंहभूम- कन्हैया सिंह, पश्चिमी सिंहभूम- रामलाल मुंडा, सरायकेला खरसावां- सचिन महतो, दुमका-सुजीत मुर्मू, जामताड़ा- राजेश कुमार महतो, देवघर-ध्रुव साह(कार्यवाहक प्रभारी), गोड्डा-सुरेश महतो, साहेबगंज- चतुरानंद पांडेय, पाकुड़- आलमगीर आलम, लातेहार-अमित पांडेय(कार्यवाहक प्रभारी), गढ़वा-दीपक शर्मा, पलामू-दिलीप चौधरी
कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रधान सचिव की सूची-
• राँची-हकीम अंसारी एवं भरत कांशी साहू (कार्यकारी अध्यक्ष), सुकरा सिंह मुंडा (प्रधान सचिव)
• बोकारो- अशोक कुमार महतो, कार्तिक गोराई एवं लक्ष्मण प्रताप सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), सपन सिंह चौधरी (प्रधान सचिव)
• धनबाद- हलधर महतो (कार्यकारी अध्यक्ष)
• गिरिडीह- संजय कुमार साहु एवं सुमित गौरव (कार्यकारी अध्यक्ष), छगन महतो (प्रधान सचिव)
• पूर्वी सिंहभूम- फणीभूषण महतो (कार्यकारी अध्यक्ष), बुद्धेश्वर मुर्मू (प्रधान सचिव)
• पश्चिमी सिंहभूम- संतोष महतो एवं सुजीत गिरी (कार्यकारी अध्यक्ष), चंद्रमोहन सिंकू(प्रधान सचिव)
• सरायकेला खरसावां- अशोक साव उर्फ मांझी साव (कार्यकारी अध्यक्ष), असत सिंह पात्र (प्रधान सचिव)
• जामताड़ा- निमय सेन गुप्ता (कार्यकारी अध्यक्ष)
• साहेबगंज- अनूप रंकराज (कार्यकारी अध्यक्ष), मोहम्मद साईबान(प्रधान सचिव)
• पाकुड़- मिथिलेश ठाकुर (प्रधान सचिव)
• पलामू- सनतन महतो (कार्यकारी अध्यक्ष), नरेंद्र कुमार तिवारी (प्रधान सचिव)
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से साझा की।