रांची। झारखंड की अर्थव्यवस्था पर बीजेपी ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना
- By rakesh --
- 11 Jun 2021 --
- comments are disable
रांची। झारखंड में बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर अब विपक्षी पार्टी बीजेपी ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। विपक्षी पार्टी बीजेपी ने झारखंड के वित्त मंत्री पर वित्तीय कुप्रबंधन के साथ साथ कई आरोप लगाए हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने अपने मंत्री का बचाव करते हुए बीजेपी और पिछली सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अब राज्य में राजनीतिक बयानबाजी की लड़ाई तेज हो गई है।
झारखंड में गिरती अर्थव्यवस्था के साथ साथ विकास की गति के रफ्तार नहीं पकड़ पाने पर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधा । पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव पर आरोप लगाया है कि राज्य सरकार के खजांची रामेश्वर उराव हैं। राज्य में आंतरिक संसाधनों को जुटाने की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि वे असफल वित्त मंत्री हैं।
जैसे ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने वित्त मंत्री को लेकर बयान दिया, वैसे ही झारखंड में कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा कांग्रेस पार्टी की तरफ प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि बीजेपी अनर्गल बयानबाजी कर रही है। पिछली रघुवर सरकार ने खजाना खाली कर राज्य की स्थिति खराब कर दी थी। इसके साथ साथ जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य मे भी केंद्र सरकार पर नाराजगी व्यक्त की है।
केंद्र और राज्य में अलग-अलग सरकार होने के कारण झारखंड में लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तू-तू, मै-मैं जारी है। कई मुद्दों पर पहले ही केंद्र और राज्य के बीच तालमेल नहीं बन पाया है। ऐसे में अब राज्य में दोनों पार्टियों की तरफ से इस तरह के बयान आते रहेंगे तो राज्य की जनता का भला कौन करेगा। यह एक बड़ा सवाल है।