रांची। झारखंड में लॉकडाउन की अवधि एक जुलाई तक

एंकर। झारखंड में लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) की अवधि एक जुलाई तक बढ़ा दी गई है।  प्रोजेक्ट भवन में आपदा प्रबंधन प्राधिकार के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जाए। लॉकाउन में सरकार ने इस बार किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। दुकानें दिन के चार बजे तक खुली रहेंगी। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की घोषणा की और कोरोना महामारी से कैसे बचाव करना है, इसपर अपनी राय दी।