रांची। झारखंड में मौत के आंकड़ों को लेकर राजनीति तेज

रांची। झारखंड में कोरोना को कर हुई मौत की संख्या को लेकर अब कई सवाल खड़े होने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से के गए सर्वे में जिस तरीके की रिपोर्ट आई है, उससे लगता है कि आकड़े छुपाए गए हैं। विभाग ने सर्वे में 25 हजार से अधिक लोगों के मौत को बिना कारण जाने ही कह दिया गया कि इनकी मौत कोरोना से नहीं हुई है। अब इसपर बीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं।

झारखंड में भी कोरोना काल के दौरान हुई मौत के आंकड़ों के लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। सरकार की तरफ से सर्वे के दौरान मौत की संख्या तो काफी माई गई है, लेकिन कोरोना से मौत हुई या किसी दूसरी बीमारियों से इसका आंकड़ा नहीं है। ऐसे में इस रिपोर्ट को लेकर विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा है कि सरकार और उनका विभाग सही आंकड़े सामने नहीं रख रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे जागरुक हों।

इधर सरकार चला रही पार्टी कांग्रेस के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा है कि राज्य में ऐसे कोई आंकड़ा सामने नहीं आया है, जिसे सरकार ने छिपाया है। सरकार तेजी से राज्य हित में काम कर रही है । ऐसे में विपक्षी पार्टी लगातार अनवश्यक बयानों के मनाध्यम से जनता को गुमराह कर रही है।

कोरोना काल में हुई मौत के आंकड़ों को लेकर कई राज्यों में सवालखड़े हुए हैं। ऐसे में झारखंड भी इससे अछूता नही है। लेकिन सवाल यह खड़ा हो रहा है। कि कोरोना काल में हुई मौत के कारणों को जानना क्यो नहीं जरुरी समझा जा रहा है। ऐसे में विपक्षी पार्टी बीजेपी का सवाल खड़ा करना लाजमी है।

ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार रांची।