बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की निधन, सोशल मीडिया पर असमंजस!
- By rakesh --
- 01 May 2021 --
- comments are disable
नई दिल्ली। दिनभर सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के निधन की चर्चा ट्रेंड करती नजर आई। हालांकि घंटो बाद इसकी पुष्टि हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की निधन कोरोना से हो गया। विश्वसनीय सूत्रों से मिली खबर के अनुसार 21 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनकी मौत हो गई है।तिहाड़ जेल में बंद 100 से ज्यादा कैदियों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। जिसके बाद जेल के अंदर हड़कंप मच गया था। जिसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को इलाज के लिए दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका आज निधन हो गया।
बिहार के सीवान लोकसभा सीट से पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। शहाबुद्दीन के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले चल रहा था। 15 फरवरी 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सीवान जेल से तिहाड़ जेल लाने का आदेश दिया था।