रांची। कांग्रेस के चार विधायक मिले आलाकमान से, कांग्रेस ने बुलाई विधायकों की बैठक

रांची। झारखंड कांग्रेस के चार विधायक दिल्ली दरबार में जाकर झारखंड सरकार और संगठन के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। पार्टी के चार विधायकों में डॉ इरफान अंसारी के साथ राजेश कच्छप, उमाशंकर अकेला और ममता देवी का नाम शामिल है। इन चारो विधायकों के दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात के राजनीतिक जगत में कई मायने भी लगाए जा रहे हैं। अब विपक्ष भी राज्य में चल रही सरकार में उठापटक को लेकर सरकार पर ही सवाल खड़ी कर रही है।इधर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने विधायक दल की बैठक बुला ली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में आपसी खींचतान और संगठन की मजबूती पर चर्चा की जाएगी।

पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के दिल्ली दौरे पर झारखंड की राजनीति में हलचल मची थी, उसके ठीक दो दिन बाद ही कांग्रेस के चार विधायक गोलबंद होकर दिल्ली पहुंचे तो एक बार फिर जारखंड की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई। विधायक डॉ इरफान के साथ राजेश कच्छप, उमाशंकर अकेला और ममता देवी ने कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर सरकार और संगठन में चर रहे उठापटक की जानकारी दी। डॉ इरफान ने बताया कि इस मुलाकात में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।

 

जैसे ही झारखंड सरकार की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के बीच खीच-तान की चर्चा राजनीतिक गलियारों में सुनी दी, वैसे ही बीजेपी ने भी मौका हाथ से जाने नहीं दिया। झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता कुषाण षाडंगी ने साफ कहा कि चुनावी दौर के समय सत्ताधारी दल जेएमएम और कांग्रेस ने जनता के सामने कई वादे किए थे। अब उन वादों पर जब अमल नहीं हो पा रहा है तो जनता सवाल कर रही है। ऐसे में जहां सरकार और संगठन दोनों पर असर दिखाई पड़ रहा है।

 

वीओ- अब जैसे ही झारखंड कांग्रेस के पदाधिकारियों को इस बात की भनक लगी कि पार्टी के चार विधायक दिल्ली में कैंप कर रहे हैं, तब झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी चर्चा तेज हो गई। जब पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस बारे मे पूछा गया तो उन्होंने अपने अंदाज में सारी गतिविधियों पर राय दी।

 

वैसे तो झारखंड में हर बार दिल्ली में जब नेताओं का जमावड़ा होता है तो कई तरह की उठापटक शुरू हो जाती है। अब जहां सत्ताधारी दल जेएमेम और कांग्रेस के दो प्रमुख नेता दिल्ली में पहुंचे थे, तब तो चर्चा हुई ही थी. लेकिन कांग्रेस के इन चार विधायकों का गोलबंद होकर दिल्ली का दौरा करना कई संकेत भी दे रहा है, जिसपर राजनीतिक आकलन जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार रांची।