देवधर। एयरपोर्ट निर्माण में हो रही देर पर निशिकांत बैठेंगे धरना पर
- By rakesh --
- 01 Jun 2021 --
- comments are disable
देवघर। बाबा नगरी देवघर में बनाए जा रहे एयरपोर्ट के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में अब गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे राज्य सरकार के खिलाफ धरना पर बैठेगें। निशिकांत के अनुसार राज्य सरकार की तरफ से इस एयरपोर्ट के निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण इसके तैयार होने में देर हो रही है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे में देवघर स्थित एयरपोर्ट के निर्माण में हो रही देर के लिए झारखंड सरकार की हेमंत सरकार को दोषी माना है। निशिकांत ने एयरपोर्ट ऑथरीटि के अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और इसके निर्माण में आ रही अड़चनों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे मामले हैं, जिसे राज्य सरकार को दुरुस्त करना है। ऐसे में राज्य सरकार की तरफ से नजरअंदाज किया जा रहा है। अगर इसपर जल्द पहल नहीं होगी तो वे धरना पर बैठ जाएंगे।
इधर एयरपोर्ट डायरेक्टर संदीप भिगरा ने भी काम में तेजी लाने के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ मेटेरियल दूसरे शहरों से आना है। लॉकडाउन के कारण कुछ सामान पहुंचने में देरी हो रही है। इसके अलावा थोड़ी इन्फ्रास्ट्रकचर को ठीककरना है।वैसे तो बाबानगरी में हर साल लाखो लोग पूरे विश्व से बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने आते हैं। ऐसे में यह स्थान धार्मिक के साथ साथ पर्यटन के दृष्टिकोण से भी अपने आप में एक बेहतरीन स्थान है। अगर एयरपोर्ट का निर्माण जल्द होगा तो पूरे विश्व के भक्त बाबा के दर्शन करने आने लगेंगे। इससे जहां राज्य का नाम रौशन होगा, वहीं रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार।