रांची। बांग्लादेश मे रेमडेसिविर इंजेक्शन मंगाने की तैयारी, हेमंत ने केंद्र को लिखा पत्र

 

केंद्र की अनुमति मिली तो तीन दिन के अंदर पहुंच सकता है इंजेक्शन

50 हजार रेमडेशिविर मंगाने के लिए लिखा पत्र

 

एंकर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में रेमडेसिवर इंजेक्शन की कमी को दूर करने के लिए पहल तेज कर दी है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध है। अगर केंद्र सरकार इंजेक्शन मंगाने के लिए अनुमति दे दे तो दो दिन के अंदर वहां से झारखंड मंगाया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने फुलहाल 50 हजार वायल इंजेक्शन मंगाने की बात कही है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इस अपील पर कदम बढ़ा सकती है। इस दिशा में राज्य के बड़े अधिकारी केंद्र सरकार के अधिकारियों के संपर्क में हैं। अगर अनुमति मिलती है तो कोलकाता के माध्यम से इंज्क्शन को मंगाया जा सकेगा।

जानकारी के अनुसार राज्य के अधिकांश अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की भारी किल्लत है। इस इंजेक्शन के लिए सरकार और अस्पतालों की तरफ से संबंधित कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में इस बात की जानकारी लगी कि बांग्लादेश के पास इस इंजेक्शन के स्टॉक काफी मात्रा में है। अब इसपर राज्य सरकार ने पहल की है।