रांची। लालू यादव की तबियत में सुधार, रावड़ी के साथ पूरा परिवार पहुंचा रिम्स

रांची। चारा घोटाले के मामले में सजा के दौरान रिम्स में ईलाज करा रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। उन्हें फेफड़ों में इन्फेक्शन है। निमोनिया भी हो गया है । डॉक्टर और नर्सों की पूरी टीम उनके देखभाल में लगी है । लालू प्रसाद यादव को कई अलग-अलग तरह की बिमारियों ने जकड़ रखा है । इसी बीच देर शाम बीमार लालू यादव को देखने राबड़ी देवी रांची के रिम्स पहुंची । उनके साथ दोनो पुत्र और परिवार से सदस्य शामिल थे।

जानकारी के अनुसार रिम्स में बीमार लालू प्रसाद यादव की सेवा उनकी बड़ी बेटी माीसा भारती कर रही हैं । वे डॉक्टर्स की टीम के संपर्क में हैं । सूत्रों ने बताया कि जबतक लालू ठीक नहीं हो जाते मीसा भारती को पिता की देखभाल की इजाजत मिल गई है । माना जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स में भी रेफर किया जा सकता है।