रांचीः देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रधानमंत्री ने दिया मंत्र -रघुवर
- By admin --
- 08 Jun 2020 --
- comments are disable
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चतरा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया।
दास ने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव पर अंकुश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशवासियों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देश में पूर्ण तालाबंदी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी में मदद और जरूरतमंद तथा गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने का मंत्र प्रधानमंत्री ने दिया है, देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए स्वदेशी जागरण अभियान चलाया जाएगा। दास ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर जरूरतमंद परिवार को अनाज, महिला जनधन खाते में पांच-पांच सौ रुपये की सहायता, उज्ज्वला गैस धारकों को आर्थिक सहायता और अन्य पेंशन योजनाओं का लाभ देने का काम किया है।