रांचीः राज्यसभा सीटें के लिए पर मतदान शुरु, तीनों की किस्मत दाव पर

रांचीः राज्यसभा सीटें के लिए पर मतदान शुरु, तीनों की किस्मत दाव पर

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर मतदान सुबह 9 बजे शुरु हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मतदान नये विधानसभा में हो रहा है। जहां पर विधायक कतार में लग कर वोटिंग कर रहें हैं।

आपको बता दें कि यूपीए गठबंधन के दो उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहें है। जेएमएम से शिबू सोरेन तो कांग्रेस से शाहजादा अनवर,वहीं बीजेपी से दीपक प्रकाश।

जेएमएम से शिबू सोरेन की जीत पक्की मानी जा रही है,क्योकि उनके पास पर्याप्त बहुमत का आंकड़ा है,लेकिन शाहजादा अनवर की मामला फंसता नजर आ रहा है। वहीं बीजेपी उम्मीदवार की नाव किनारे लगता दिख रहा है।

बीजेपी के विधायक दो बसों से वोटिंग करने के लिए पहुंचे। सबसे पहले भाजपा विधायक अनंत ओझा ने मतदान किया। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी और देर शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

कोरोना महामारी की संकट को देखते हुए वोटिंग की प्रक्रिया में भी अतिरिक्त सावधानी बरती गई है। सभी विधायकों को सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए मतदान कर रहें है।

वोटिंग बूथ भी दो बनाए गए

वोटिंग के लिए आने वाले विधायकों की न सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग हो रही, बल्कि वोटिंग बूथ भी दो बनाए गए हैं। एक बूथ सामान्य है तथा दूसरा कोरोना संक्रमित/संदिग्ध के लिए है। यदि थर्मल स्क्रीनिंग में किसी विधायक को संदिग्ध पाया गया तो उसे दूसरे बूथ से वोट देना होगा।

दीपक प्रकाश का पलड़ा भारी माना जा रहा 

राज्य में दो सीटों में से एक पर यूपीए प्रत्याशी शिबू सोरेन की जीत तय है। दूसरी सीट पर एनडीए के मजबूत अंकगणित को देखते हुए उसके प्रत्याशी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दीपक प्रकाश का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

इस सीट के लिए यूपीए की ओर से कांग्रेस के शहजादा अनवर प्रत्याशी हैं। यूं तो संख्या बल के हिसाब से उनकी स्थिति कमजोर है, मगर कांग्रेस को अंतिम समय में क्रॉस वोटिंग की आस है। फिलहाल दोनों ही पक्ष इस सीट पर अपनी जीत का दावा जरूर कर रहे हैं।