रांची। एसटी,एससी एवं पिछड़ा वर्ग के आरक्षण प्रतिशत के सुझाव हेतु उप-समिति होगी गठित
- By rakesh --
- 20 Aug 2022 --
- comments are disable
झारखंड में आरक्षण प्रतिशत को लेकर आंदोलन था जारी
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड राज्य में एसटी,एससी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनु०-1) तथा पिछड़ा वर्ग (अनु०-2) के आरक्षण के प्रतिशत पर विचार-विमर्श कर सुझाव समर्पित करने के लिए उप-समिति गठित करने के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दी है।
ज्ञातव्य है कि वर्तमान सरकार राज्य में आरक्षण की सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है़। इसके लिए एक उप-समिति का गठन किया जायेगा। यह उच्चस्तरीय उप-समिति झारखंड में एसटी, एससी एवं पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की सीमा को बढ़ाने के संबंध में हर बिंदु पर नजर रखते हुए विचार-विमर्श कर अपना सुझाव राज्य सरकार को समर्पित करेगी।
राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों का लगातार था दबाव
गौरतलब है कि झारखंड में आरक्षण के प्रतिशत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की तरफ से लगातार आवाज बुलंद की जाती रही है। कई राजनीतिक दल की तरफ से इस दिशा में सरकार से मांग की गई है। अब हेमंत सोरेन ने इसपर पहल की है।