रांची। गवर्नर ने मॉब लिंचिंग विधेयक को लौटाया, कहा सुधारकर भेजे सरकार
- By rakesh --
- 18 Mar 2022 --
- comments are disable
राज्यपाल ने कहा मॉब लिंचिंग विधेयक में खामियां !
रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य सरकार की तरफ से पारित मॉब लिंचिंग विधेयक 2021 को पारित करने से इनकार दिया है। राज्यपाल ने सरकार की तरफ से राजभावन को भेजी गई फाईल को लौटा दिया है। वैस ने इस विधेयक में कई कमियों का जिक्र करते हुए सुधार करने को कहा है। इस विधेयक को सरकार ने शीतकालीन सत्र में विधानसभा से पारित करने के बाद राजभवन भेजा था।
क्या है आपत्ति…
राज्यपाल ने विधेयक के हिंदी और अंग्रेजी प्रति में अंतर पाया है। जानकारी के अनुसार दोनों में असामनता के कारण राज्यपाल ने आपत्ति जताई है।साथ ही साथ भीड़ की परिभाषा जिस तरीके से परिभाषित किया गया है, उसपर आपत्ति है। राज्यपाल ने कहाहै कि दो या दो से अधिक लोगों को उग्र भीड़ नहीं कहा जा सकता है। मॉब लिंचिंग के मामले के लिए धार्मिक, रंगभेद, जाति, लिंग, जन्मस्थान आदि पर हिंसा की घटना को मॉब लिंचिंग कहा जा सकता है।