मुख्यमंत्री की बहन की शादी में सजा गुरुजी का पैतृक गांव नेमरा….
- By rakesh --
- 30 Nov 2021 --
- comments are disable
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के रामगढ़ स्थित पैतृक गांव नेमरा में सीएम के चचेरी बहन आशा सोरेन की शादी समारोह में झारखंड के राज्यपाल सहित कई मंत्री और और बिधायक नेमरा गांव पहुँचे है ,गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है.. इस अवसर पर झारखंड के राज्य पाल रमेश वैश्य सहित कई मंत्री और विधायको ने शिरकत किया है ,आज आशा सोरेन की शादी है खुद मुख्य मंत्री पूरी शादी का कमान संभाले हुए है, आने वाले मेहमानों का स्वगात कर बधाई स्वीकार कर रहे है , झारखंड के कोने कोने से मेहमानों का आने का सिलसिला बदस्तूर जारी ,महिलाएं शादी की रस्म कर रही है जिसका कमान खुद मुख्य मंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ली हुई है पूरी तरह संथाली बिधि बिधान से रस्म हो रही है राज्य पाल को सर्वप्रथम गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया उसके बाद मुख्य मंत्री ने खुद अगवाई कर उनका स्वागत किया । घर स्थित तालाब में महिलाओं ने रस्म अदायगी किया इस मौके पर हेमन्त के पत्नी कल्पना सोरेन ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि बहुत सालों के बाद घर मे शादी हो रही है खुशी का मौहोल है।
वही शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन ने भी शादी की खुशी जाहिर करते हुए बताया कि शादी विवाह का मौसम है कितना अच्छा लगता है। इस मौके पर शादी समारोह में पहुंचे श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा–मैं पहली बार नेमरा आया हुआ बहुत खुशी का मौका है—-।।