रांची : सुजीत उपाध्याय JMM से निष्कासित, पद के दुरुपयोग का था आरोप

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा रांची समिति ने पार्टी के जिला प्रवक्ता  सुजीत  उपाध्याय  को पार्टी से  निष्कासित कर दिया है।  जेएमएम जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जारी विज्ञप्ति कर जानकारी दी गई है।

उन्होंने जारी पत्र में कहा सुजीत उपाध्याय  अपने पद का दुरुपयोग कर रहे थे और निजी स्वार्थ साधने में लगे रहते हैं जो पार्टी के नियम के प्रतिकूल है। उन्होंने सुजीत पर आरोप लगाया है कि इस प्रकार  बार बार गलती दुहराई जा रही थी।

स्पष्टीकरण पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसे देखते हुए पार्टी के प्रति अनुशासनहीनता का आरोप में पार्टी ने कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक सुजीत उपाध्याय हेमंत सोरेन के करीबी माने जाते थे।