रांची : पार्टी के अंदर अंतर्कलह की बात गलत, कोई नाराज नहीं : राजेश कच्छप
- By admin --
- 08 Aug 2020 --
- comments are disable
प्रदेश कांग्रेस के अंदर नाराज विधायकों में से खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने पार्टी के अंदर किसी भी प्रकार की नाराजगी से इनकार करते हुए कहा कि पार्टी एक घर है और घर के अंदर थोड़ी बहुत नाराजगी होती रहती है, पर इसे नाराजगी नहीं कही जा सकती।
दिल्ली में हमारे आला नेता रहते हैं, उनसे मिलने के लिए दिल्ली जाना होता रहता है। जहां तक नाराज विधायकों की बैठक की बात है तो ये बेमानी है।
उन्होंने आगे कहा कि विधायक हैं तो एक दूसरे के यहां आना जाना होता रहता है, पर इसको नाराजगी से जोड़ना ठीक नहीं । प्रदेश में गठबंधन की सरकार है जिसके मुखिया हेमन्त सोरेन हैं जो एक डायनेमिक लीडर है ।
प्रदेश में गठबंधन की सरकार पूरे 5 वर्ष का कार्यकाल जन आकांक्षाओं को पूरा को पूरा करते हुए पूरा करेगी । वही इरफान अंसारी द्वारा ट्विटर द्वारा नाराजगी जाहिर करने पर कहा कि उनकी नाराजगी पार्टी या सरकार से नहीं है। उनकी नाराजगी प्रदेश में काम कर रहे अधिकारियों की कार्यशैली और उनकी मानसिकता से है ।
चूंकि पूर्व में जो प्रदेश में बीजेपी की सरकार रही थी उनकी मानसिकता झारखण्ड हित में नही है, प्रदेश में नहीं है ,उनकी नाराजगी इसी बात को लेकर है। वही झारखण्ड कांग्रेस के सह प्रभारी के झारखण्ड दौरे पर कहा कि ये उनका रूटीन कार्यक्रम था, वे आये और अपना रूटीन कार्यक्रम किये और 24 घंटे में वापस चले गए । उनसे मिलना या उनके साथ किसी तरह की बैठक नहीं हुई ।