धनबाद: जेल से निकलते ही ढुलू महतो ने जेलर पर लगाये आरोप, उठाये कई सवाल
- By admin --
- 02 Aug 2020 --
- comments are disable
कांग्रेस नेत्री से दुष्कर्म, रंगदारी सहित कई आरोप में जेल में बंद बाघमारा विधायक ढुलू महतो 81 दिन बाद जेल से निकलते ही अपने आक्रामक तेवर में दिखे। बाघमारा में एक पीसी के माध्यम से ढुलू महतो ने धनबाद मंडल कारा के कारा प्रबन्धक अनिमेष चौधरी पर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए जेल की व्यवस्था सहित कई सवाल उठाये।
ढुलू महतो ने कैदियों की स्वास्थ्य व्यवस्था में अनियमितता एवं भोजन के लिए मिलनेवाले रकम की बंदरबाट की बात कहते हुए यह कहा कि धनबाद जेलर ने अवैध उगाही करते हुए करोड़ो की सम्पत्ति अर्जित की है।
इन्ही सब आरोपों को माननीय न्यायालय,सूबे के मुख्यमंत्री और मानवाधिकार आयोग को अवगत कराने के उद्देश्य से सम्बन्धित सभी विभागों में आवेदन देने की भी बात कही। साथ ही चेतावनी दी है कि शिकायत के बाद उचित कार्रवाई नही होने की स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन करने की भी बात कही।