रांची: देशभर में बीजेपी के 500 नये कार्यालय बने, 400 कार्यालयों पर काम चल रहा – नड्डा

 बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में करीब 500 कार्यालय बनकर तैयार हुए तथा अभी 400 और कार्यालयों का काम चल रहा है।  

उन्होंने कहा कि आने वाले दो वर्षां के अंदर सभी जिलों में पार्टी कार्यालय बन जाएंगे, यह उनकी जिम्मेवारी है। जेपी नड्डा मंगलवार को नई दिल्ली से झारखंड के आठ जिलों में पार्टी के नवनिर्मित कार्यालयों का ऑनलाइन उदघाटन के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।