रांची: नया-नया मुल्ला बहुत प्याज खाता है- हेमंत सोरेन

राज्य में बयानों पर पार्टियों के बीच हमेशा तलवारें खींचती रहती हैं। कई बार नेता अपने दिए गए बयनों को गलत महसूस करने के बाद से ही सैनिटाइज करने में जुट जाते हैं ताकि उसका संक्रमण न फैले अर्थात् बयान मुद्दा न बने।

इस बार मुख्यमंत्री जी बातों-बातों में कुछ ऐसा बोल गए, जिसका संक्रमण राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी तक पहुंच गई। जगह था रांची का प्रजेक्ट भवन, मौका था पत्रकारों को संबोधन करने का, पत्रकार सवाल पूछ रहे थे, तब बाबूलाल का नाम लेकर कोल ब्लॉक से जुड़ा एक सवाल पूछा गया।

इस पर मुख्यमंत्री साहब ने बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ एक उदाहरण पेश किया। ऐसा बोलकर इशारों में उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी में पार्टी के लिए नए मुल्ले या नए लोग हैं उन्हें मुख्यमंत्री जी प्याज तो खाने नहीं देंगे। तो उन्हें क्या करना चाहिए वो खुद ही समझ जाएं।

वहीं जब इसकी आंच विपक्ष की पार्टी बीजेपी के पास पहुंची तब पार्टी की ओर से तीखा प्रहार हुआ। बीजेपी के प्रवक्ता ने प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथो लिया। उन्होंने पलटवार कहा कि अगर बीजेपी ऐसा बयान देती तब बीजेपी को सांप्रदायिक पार्टी करार दिया जाता। चूंकि ये बयान जेएमएम का है, तो इस पर कोई कुछ नहीं बोलेगा।