गढ़वा। रंका पेयजलापूर्ति बंद होने से तीन सौ परिवार पानी के लिए परेशान
- By admin --
- 29 May 2020 --
- comments are disable
गढ़वा। गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी रंका पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों की समस्या को सुना और कहाकि आपके दुख और सुख में बीजेपी साथ है।
लोगों ने पूर्व विधायक को बताया कि विगत कई वर्षों से बहाल पेयजलापूर्ति पिछले कई दिनों बंद है। पानी नहीं मिलने के कारण करीब 300 परिवार परेशान हैं।
ग्रामीणों का कहना कि पीएचईडी विभाग के पदाधिकारियों को शिकायत के बाद भी पेयजलापूर्ति बहाल नहीं किया गया। पदाधिकारियों कहना है कि विभाग में फंड नहीं है। विभाग के पदाधिकारी शिकायतकर्ताओं को चंदा इकट्ठा कर पेयजलापूर्ति बहाल करने की सलाह दे रहे हैं।
पूर्व विधायक ने विषय की गंभीरता को देखते हुए कहा कि मैं प्रशासन से संपर्क कर यथाशीघ्र पूर्व की भांति पेयजलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने का प्रयास करूंगा। अन्यथा भाजपा के कार्यकर्ता चंदा इकट्ठा कर पूर्व की भांति जलापूर्ति बहाल कराने में जितना भी निधि की आवश्यकता होगी मुहैया कराएंगे।