कैश कांड में फंसे तीनों कांग्रेसी विधायकों को ईडी का दूसरा समन !

रांची।

कोलकाता में कैश कांड में फंसे कांग्रेस के तीनों विधायकों को ईडी ने एक बार फिर से समन भेजा है। राज्य की हैमंत सरकार को गिराने के लिए खरीद-फरोख्त मामले में ईडी की टीम इनसे पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी को छह फरवरी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप को सात फरवरी औरकेलेबिरा विधायक नमन विल्सन कोंगाड़ी को आठ परवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पिछली बार तीनों विधायकों ने अपने वकील के माध्यम से दो-दो हफ्ते का समय मांगा था।

गौरतलब है कि कोलकाता में 49 लाख रुपए के साथ इन तीनों विधायकों को कोलकाता पुलिस ने पकड़ा था। बाद में कांग्रेस के विधायक अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाना में जीरो एफआइआर कर कहा था कि तीनों विधायकों की ओर से उन्हें भी एक बड़ी राशि देने की बात कही गई थी। इसके बाद मामला तूल पकड़ा और अब ईडी इस मामले की जांच कर रही है।