देवघर। बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के के ठीक पहले जेएमएम से तकरार !
- By rakesh --
- 22 Jan 2023 --
- comments are disable
देवघर। 23 व 24 जनवरी को झारखंड बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक देवघर में आयोजित होगी । लेकिन इसके पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है । पूरे शहर में बीजेपी के द्वारा झंडा और बैनर लगाए जा रहे हैं, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के देवघर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने नगर थाने में एक आवेदन देते हुए बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अतुल सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दिया है। जिसके बाद नगर थाना की पुलिस ने अतुल सिंह को पूछ ताछ के लिए हिरासत में ले लिया। जिसके बाद देवघर बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और पुलिस की यह कार्रवाई को न्याय संगत नहीं बताया। अतुल सिंह और बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूरे देवघर में बीजेपी के झंडे और पोस्टर लगाए जा रहे हैं इसी मैं किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कुछ पोस्टर लगाए गए हैं। जिसका बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं है।