रांची। झारखंड गरीबी और पलायन से जूझ रहा है- रमेश बैस

राज्यपाल  रमेश बैस ने आज राज भवन में आई.आई.एम., राँची में फेलोशिप कर रहे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड गरीबी और पलायन से जूझ रहा है। लोगों का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार से जोड़ते हुए गरीबी दूर की जा सकती है। कौशल विकास राष्ट्र निर्माण की धुरी है। प्राय: यह देखा जाता है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रशिक्षित व्यक्ति रोजगार से नहीं जुड़ पाते हैं और उदासीन हो जाते हैं। आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए, उन्हें बैंक लोन के माध्यम से निजी व्यवसाय स्थापित करने में भी मदद किया जाए। यहाँ ग्रामीण स्तर पर उत्पादित सामग्रियों की मार्केटिंग की भी समस्या है। उनके उत्पाद को मार्केटिंग करने वाली संस्था या ऑनलाइन एप से जोड़ने में सहयोग किया जाए ताकि उनके उत्पाद की बिक्री हो सके और वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके। एक बार मार्केटिंग से जुड़ जाने के पश्चात् उनमें जागरूकता बढ़ेगी और उनके उत्पाद की गुणवत्ता स्वमेव बढ़ती चली जाएगी। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित युवा द्वारा उद्यम स्थापित करने पर कम से कम 4-5 लोगों को रोजगार मिल सकता है। उन्होंने फेलोशिप कर रहे विद्यार्थियों के उज्ज