राज्यपाल के मूवमेंट कभी कभी ही बनती है राजनीति और मीडिया में सुर्खियां

रांची। राज्यपाल के मूवमेंट कभी कभी ही बनती है राजनीति और मीडिया में सुर्खियां, वैस पहुंचे रांची !

एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा

रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश वैस गुरुवार को शाम पांच बजे दिल्ली से रांची पहुंचे। अमूमन राज्यपाल के आने-जाने के क्रम में ना तो राजनीतिक सरगर्मी देखी जाती है और ना ही मीडिया में सुर्खियां भी नहीं बन पाती हैं। लेकिन हफ्ते भर के बाद जब राज्यपाल रांची पहुंचे तो एयरपोर्ट पर जहां मीडियाकर्मियों का जमावड़ा दिखाई पड़ा, वहीं अधिकांश राजनीतिक जगत से जुडे लोग मोबाइल पर लाइव खबरों के साथ चिपके रहे।

दरअसल झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऑफिस ऑफ प्रोफिट के एम मामले में फैसला आना है। चुनाव आयोग में कई चरणों में सुनवाई के बाद से राजभावन में पत्र भेजे जाने की खबर है। अब राज्यपाल की तरफ से इस मामले में किस तरह से फैसला लिया जाता है, इसपर सभी की निगाहें टिकी हैं। इसके कारण लगातार राजनीतिक उफान भी देखने को मिला जो सदन में हेमंत सोरेन के बहुमत सिद्ध होने के बाद शांत होता दिखाई पड़ा। हालांकि अभी भी राजनीतिक जगत और सरकार के महकमें में फैसले को लेकर तपिश बनी हुई है।

इधर झारखंड में सरकार चला रही पार्टियों में अपने निर्धारित कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। साथ ही साथ सरकार के मंत्रियों ने भी एक बार फिर से सरकारी काम-काम में अपना मन लगाना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि कई मंत्री अपने विभागीय दफ्तर में जाकर सरकार फाइलों को निपटाने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। हालांकि इसके साथ साथ तमाम लोगों की नजर राजभवन और राज्यपाल पर टिकी हुई है।