रांची। विश्वासमत के साथ ही हेमंत ने कहा-आंदोलनकारी का बेटा, डरने वाला नहीं

रांची। विश्वासमत के साथ ही हेमंत ने कहा-आंदोलनकारी का बेटा, डरने वाला नहीं

हेमंत सोरेन ने विश्वास मत जीता: झारखंड विधानसभा में बोले- आंदोलनकारी का बेटा, डरने वाला नहीं; भाजपा ने किया वॉकआउट

 

सदन में सोरेन ने कहा कि हमने सब्जी, राशन और कपड़ा खरीदने की बातें सुनी थीं। भाजपा तो विधायक खरीद रही है। भाजपा के वॉकआउट पर कहा कि विपक्ष इस प्रस्ताव को पूरा सुने। मैदान छोड़कर बाहर न जाए। मैं आंदोलनकारी का बेटा हूं। इनसे डरने वाला नहीं हूं। न डरा हूं और ना ही किसी को डराऊंगा।

झारखंड विधानसभा में सोरेन सरकार ने विश्वासमत हासिल किया है। सरकार के पक्ष में 48 वोट पड़े। इस दौरान भाजपा ने वॉक आउट किया। विश्वासमत पर वोटिंग को बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

सोरेन सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ से लौटे अपने सभी विधायकों को खुद बस से लेकर विधानसभा आए थे। इस दौरान भाजपा विधायकों ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। वे सोरेन के विधायकों के छत्तीसगढ़ जाने और दुमका हत्याकांड का मुद्दा उठा रहे थे।