ज्वलंत मुद्दों के साथ राजनीतिक हालात पर आजसू पार्टी की बैठक

 

रांची। कोरोना काल के लंबे समय के बाद राज्य में विपक्षी पार्टियों में से एक आजसू पार्टी ने एक बार फिर से अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। पार्टी के प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया है कि दो दिसम्बर दिन बुधवार को आयोजित होने वाले आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति की बैठक की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो करेंगे। बैठक प्रातः 11 बजे हरमू, रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। बैठक में मुख्य रूप से राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात, राज्य के ज्वलंत विषयों, संगठन के विस्तार तथा पार्टी के भावी कार्यक्रम पर चर्चाएं होंगी।
बैठक में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, आमंत्रित सदस्य, विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं सचिव, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, प्रमुख एवं उपप्रमुख, महानगर अध्यक्ष एवं सचिव भाग लेंगे।
साथ ही सभी अनुसंगी इकाई (अखिल झारखण्ड महिला संघ, अखिल झारखण्ड छात्र संघ, आजसू बुद्धिजीवी मंच, अखिल झारखण्ड श्रमिक संघ, अखिल झारखण्ड किसान संघ, अखिल झारखण्ड अधिवक्ता संघ, अखिल झारखण्ड उद्योग एवं व्यापार संघ, अखिल झारखण्ड पिछड़ा वर्ग महासभा, अखिल झारखण्ड अल्पसंख्यक महासभा, अखिल झारखण्ड अनुसूचित जनजाति महासभा, अखिल झारखण्ड अनुसूचित जाति महासभा एवं आजसू पार्टी कला-संस्कृति प्रकोष्ट) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव उपस्थित रहेंगे।