लालू यादव से सीता सोरेन ने की मुलाकात, क्या हुई बात
- By admin --
- 26 Sep 2020 --
- comments are disable
- सीता सोरेन ने लालू यादव से की मुलाकात
- सीता सोरेन ने राजनीतिक चर्चा से किया इंकार
- बिहार चुनाव को लेकर चर्चा होने की संभावना
चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव से नेताओं के मिलने का सिलसिला जारी है. शनिवार को जेएमएम विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की. मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाये जाने लगे.
शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन ने केली बंगला में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. रिम्स के केली बंगला में करीब 20 मिनट तक मुलाकात करने के बाद जब सीता सोरेन बाहर निकली तो उन्होंने राजनीतिक चर्चा से इंकार किया. उन्होंने कहा कि यदि बिहार चुनाव में प्रचार करने का मौका मिलेगा तो जरूर करेंगी. बिहार चुनाव और झारखंड की राजनीति पर कोई भी चर्चा होने से सीता सोरेन ने इंकार कर दिया. जेएमएम विधायक ने कहा कि अब लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक है.
बिहार चुनाव के ऐलान के बाद लालू यादव से सीता सोरेन की मुलाकात का कई मायने लगाये जा रहे हैं. चर्चा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा बिहार में लालू यादव की पार्टी आरजेडी के साथ गठबंधन करना चाहती है. मुलाकात को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है.